सीएमओ ने दो बूंद ज़िंदगी की पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 10, 2019
346


गाजीपुर: 10 मार्च 2019 - पोलियो के वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 10 मार्च से 18 मार्च तक पल्स पोलियो सघन अभियान का शुभारंभ नवापुरा प्राथमिक विद्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जे०सी० मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बच्चों को दो बूंद ज़िंदगी की पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सघन पल्स पोलियो के अवसर पर जनपद में बनाए गए सभी 2009 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मॉनिटरिंग की गयी। इसी मॉनिटरिंग के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जी० सी० मौर्य और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर० के० सिन्हा के द्वारा बूथ संख्या 29 जो जिला महिला चिकित्सालय में लगाया गया, पर पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना शुरू किया गया। बताते चलें कि इस सघन पल्स पोलियो अभियान जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है जिसके लिए जिले मे 5.3 लाख बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। आज पल्स पोलियो अभियान में खुराक पीने से छूट गए बच्चों को उनके घरों पर जाकर पोलियो खुराक पिलाने के लिए 11 मार्च से 18 मार्च तक पूरे जनपद में 945 टीमें घर-घर जायेगी। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को कवर करने के लिए 80 ट्रांजिट टीम एवं दूर-दराज के मजरों को कवर करने के लिए 65 मोबाइल टीम भी कार्य कर रही है। वर्ष 2011 में पोलियों का अंतिम प्रकरण प्राप्त हुआ था जिसके बाद भारत में पोलियो वायरस फिर से प्रवेश न करें, इसके लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 मार्च को किया जा रहा है। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?