प्रजा फाउंडेशन ने मुंबई मे होनेवाले बलत्कार पुलिस और कानून व्यवस्था की पोल 2019 की सर्व्हे रिपोर्ट जारी

By: Naval kishor
Mar 09, 2019
390

मुंबई, 5 मार्च, 2019 : प्रजा फाउंडेशन ने मंगलवार, 5 मार्च, 2019 को आयोजित एक कार्यक्रम मे पुलिस और कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट जारी की!मुंबई देश के सबसे सुरक्षित शहरों मे से एक माना जाता है, लेकिन प्रजा फाउंडेशन द्वारा आरटीआई के माध्यम से प्राप्त आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बताते है! हमारे आंकड़ो के अनुसार, वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2017-18 तक बलात्कार, छेड़छाड़ और दंगो के पंजीकृत मामलों मे क्रमश: 83%, 95%, और 36% की वृद्धि हुई है!वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक, दक्षिण मुंबई मे बलात्कार के मामलों के पंजीकरण मे सबसे अधिक 172% की वृद्धि हुई है, इसके बाद उत्तर पूर्व मुंबई मे 99% और उत्तर मुंबई मे 98% की वृद्धि हुई है!इसी तरह, वित्त वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक, उत्तरी मुंबई मे छेड़छाड़ के मामलो के पंजीकरण मे 186% वृद्धि हुई है, तथा उत्तर पश्चिम मुंबई मे 148% और उत्तर मध्य मुंबई मे 91% की वृद्धि हुई है!प्रजा फाउंडेशन के निदेशक मिलिंद म्हसके ने कहा की “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत दर्ज मामलों मे भी लगभग 19% की वृद्धि हुई है, वित्त वर्ष 2015-16 मे 891 ममलें दर्ज थे, जो वित्त वर्ष 2017-18 मे बढ़कर 1,062 हुये है! इन मामलों मे मामूली वृद्धि भी चिंताजनक है क्योकी यह दर्शाता है की शहर विशेष रूप से महिलाओं और के लिए असुरक्षित होता जा जहा है! बजट सत्र 2017 से बजट सत्र 2018 तक बलात्कार पर विधायोंकों द्वारा उठाए गए सवाल क्रमश: दक्षिण मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई और उत्तरी मुंबई से केवल 5,2, और 2 थे!मुंबई पुलिस विभाग मे कर्मियों की कमी है! जुलाई 2018 तक पुलिस बल मे कुल 22% की कमी है! जांच स्टार पर कर्मियों जैसे, सहायक पुलिस उप-निरीक्षक, पुलिस उप- निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक की संख्या मे क्रमश: 33%, 35%, 32%, और 17% की कमी है! शहर मे अपराध रोखने मे हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे मे बताते हुये प्रजा फाउंडेशन के संस्थापक व प्रबंध न्याशी नितिन मेहता ने कहा की हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियोने विधानसभा मे इस मुद्देपर अधिक प्रश्न उठाना अनिवार्य है! अपराध के मुद्दे को संबोधित करना और प्रणालीगत बदलाव लाने के लिए सवाल उठाना यह हमारे विधायोंको (MLAs) की एक अहम भूमिका है


Naval kishor

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?