जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह के नेतृत्व में कमल संदेश का यात्रा संपन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 04, 2018
362

सेवराई:  भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गहमर क्षेत्र के पचौरी गांव में जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कमल संदेश का यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया।

कमल सन्देश यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगो तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के पचौरी गांव में घर-घर जाकर लोगों के सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं और उसके निरन्तर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। किसानों के लिए गेहूं का बीज 1320 रुपये प्रति क्विंटल में दिया जा रहा है। सिंचाई के लिए 70 प्रतिशत सब्सिडी पर सौर ऊर्जा पंप पर दिया जा रहा है। किसानों का गन्ना बकाया 25 हजार करोड़ एवं नए बकाए के लिए 16000 करोड़ सरकार ने उपलब्ध करा दिया है। वही उत्तर प्रदेश में 1000 संस्कृत स्कूलों के छात्रों को इंजीनियरिंग पढ़ाई की सुविधा दी गई। 12वीं पास युवाओं के लिए दीनदयाल योजना के तहत 25 लाख का लोन, जिसमें पांच लाख अनुदान राशि का प्रावधान दिया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं को सम्मान के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस और गरीबो को बिजली कनेक्शन दिया गया। गरीब परिवार की लड़कियों को शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभ दिया जा रहा हैं। इस तरह की योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी और लोगों को लाभ मिलेगा। आधार फीडिंग सिस्टम के तहत कालाबाज़ारी पर अंकुश लगाया जा रहा है।

इस मौके पर देव उपाध्याय, नचक सिंह, ऋतु उपाध्याय, अजय शर्मा, पवन यादव, पवन गुप्ता, सिपाही सिंह, सर्वानंद तिवारी, रमेश राय, रजनीश यादव, रामनारायण कुशवाहा, रोहित राजभर, साधु राजभर, शशि सिंह, दुर्गा उपाध्याय, विनीत आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?