जौनपुर में विषैले जंतु के काटने से दादी और पोती की हुई मौत

By: Mohd Haroon
Sep 07, 2025
31

जौनपुर ।जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में विषधर के काटने से दादी-पोती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 62 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजनाथ और पोती चारपाई पर सो रही थीं। दोनों को किसी विषैले जंतु शायद जहरीले सांप ने काट लिया। पोती की मौत जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही हो गई जबकि मैना देवी को परिजन जौनपुर जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात करीब 9 बजे मैना देवी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और शवों को कब्जे में ले लिया।  एक साथ दादी पोती की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?