गाजीपुर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ा,6 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 26, 2025
247

By :  Rizwan Ansari 

63.105 मीटर पर है खतरे का निशान,लगातार बढ़ रही गंगा से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका।

गाजीपुर : जहाँ जिले में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।गाजीपुर में  गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।गंगा का पानी तेज रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है।गाजीपुर में गंगा का जल स्तर 6 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा है।गंगा में बाढ़ से तटवर्ती इलाके के लोगो मे चिंता बढ़ गयी है।गाजीपुर में फिलहाल 62.150 मीटर पर गंगा का पानी बह रहा है।जबकि जिले में गंगा के जल स्तर को लेकर खतरे का निशान 63.105 मीटर पर है।ऐसे में लगातार बढ़ रही गंगा से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।तटवर्ती इलाको के लोग गंगा में बढ़ाव को लेकर आशंकित है।जबकि जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त का दावा कर रहा है।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?