गाजीपुर...विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 15, 2025
196

By : रिजवान अंसारी 

गाजीपुर : जनपद में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। जिसके तहत भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान जिला पंचायत हॉल में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने विभाजन की त्रासदी को याद किया। उन्होंने बताया कि 1947 में स्वतंत्रता के साथ हुए विभाजन में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा। लोगों को अपना घर, संपत्ति और रिश्ते छोड़ने पड़े।कार्यक्रम में जिला पंचायत परिसर में रामसूरत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

भाजपा ने आमघाट महात्मा गांधी पार्क से कचहरी तक मौन जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग विभाजन की व्यथा दर्शाते वाक्य लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस न्यू मार्केट और मिश्र बाजार होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंचा। जहां लोगों ने प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस महुआबाग और अफीम फैक्ट्री होते हुए कचहरी पहुंचा। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरयु पांडेय की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?