अनियंत्रित बोलेरो विधुत पोल में टक्कर आधा दर्जन लोग घायल

By: Vivek kumar singh
Jul 28, 2025
40

सेवराई/गाजीपुर  : गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो हाइटेंशन तार के विधुत पोल में टक्कर मार दी। जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार बिहार प्रान्त के उन्नाव के रहने वाले माँ कामाख्या धाम मंदिर पर दर्शन पूजन करने आये हुए थे। यह अभी करहिया गांव के समीप पहुंचे ही थे कि वाहन अनियंत्रित होकर हाइ टेंशन विधुत पोल से टकरा गई। घटना में चालक सुभाष सहित सविता देवी पति राजेश गुप्ता, मीना देवी पत्नी अनिल गुप्ता, सनोली कुमारी, काजल गुप्ता पुत्री मुन्ना गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगो के द्वारा इलाज के भर्ती कराया गया। गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस बल भेजा  गया है। वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।


Vivek kumar singh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?