जनपद में 1618 ई-रिक्शा का किया सत्यापन

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 24, 2025
141

गाजीपुर : जनपद में ई-रिक्शा के सत्यापन के साथ-साथ जन-मानस के सुगम एवं सुरक्षित आवगमन व बेहतर यातायात संचालन हेतु पुलिस द्वारा ई रिक्शा चालकों का रूट निर्धारण किया गया ।

जनपद गाजीपुर में मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में ई-रिक्शा के सत्यापन के साथ-साथ नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा के सुगम संचालन हेतु चार नगर को चार ब्लॉको में विभाजित किया गया है, जिसका विवरण निम्न है-

1. ब्लॉक A (लाल रंग) जिसका रूट लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामण्डी से रौजा तक कुल-779 सत्यापन किया गया है।

2. ब्लॉक B (नीला रंग) जिसका रूट लंका से सैनिक चौराहा, महराजगंज क्रासिंग से महराजगंज तक कुल-173 सत्यापन किया गया है।

3. ब्लॉक C (हरा रंग) जिसका रूट लंका से पुलिस ऑफिस, अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्र बाजार से चित्तनाथ तक कुल 316 सत्यापन किया गया है। ये ई-रिक्शा लंका से विशेश्वरगंज की तरफ नहीं आ सकते परन्तु विशेश्वरगंज से लंका की तरफ आ सकते हैं।

4. ब्लॉक D (पीला रंग) लंका से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग, विकास भवन, पी०जी० कालेज चौराहा से आदर्श बाजार तक कुल 350 सत्यापन किया गया है।

जनपद के नगर क्षेत्र में कुल अबतक 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन व कोडिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?