To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
देश के इतिहास में नेहरू-गांधी परिवार के योगदान को कोई मिटा नहीं सकता: शरद पवार
जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ईडी, सीबीआई कभी भी शिवसेना के घर नहीं आई: उद्धव ठाकरे
राजीव गांधी का मुंबई से अनोखा रिश्ता, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में राजीव जी का बहुमूल्य कार्य: रमेश चेन्निथला।
बदलापुर में मासूम छात्रों के यौन शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस आवाज करेगी बुलंद: नाना पटोले
भारत रत्न राजीव गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस एवं संकल्प मेला संपन्न हुआ।
मुंबई : देश के पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सर्वाधिक 415 सीटें जीतीं, लेकिन उनमें अहंकार नहीं था। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने 400 सीटों का नारा दिया, लेकिन महाराष्ट्र ने उन्हें बड़ा झटका दिया और 400 पार के नारे पर पानी फिर गया । मोदी को जेडीयू और तेलुगु देशम के समर्थन से सरकार बनानी पड़ी। मोदी सरकार अल्पमत सरकार है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की भलाई के लिए नहीं बल्कि तानाशाह बनकर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को षण्मुखानंद सभागार में सद्भावना दिवस एवं संकल्प मेला का आयोजन किया गया था और इस दौरान खडगे बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर में विपक्षी दलों की सरकारों को गिरा कर अपनी सत्ता लाई। मोदी ने कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तोड़ा और उन नेताओं को राज्यसभा भेजा। लेकिन लोकसभा चुनाव में इंडिया आघाड़ी ने बीजेपी को करारा झटका दिया और देश की जनता ने उन्हें 240 पर रोक दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब हमें विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ना है और राज्य में एक बार फिर माविआ की सरकार लाने के लिए काम करना है। खडगे ने कहा कि राजीव गांधी ने पाने कार्यकाल में विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रम कराए, लेकिन कभी भी किसी भी विज्ञापन या सर्टिफिकेट पर अपनी तस्वीर नहीं लगाई। लेकिन मोदी ने कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट और विज्ञापन पर अपनी तस्वीर लगाकर नीचे दर्जे का काम किया। खड़गे ने यह भी कहा कि बीजेपी जहरीला सांप है, इसे दूर रखें।
एनसीपी अध्यक्ष सांसद शरद पवार ने कहा कि मुंबई का कांग्रेस और राजीव गांधी से अलग रिश्ता है। राजीव गांधी ने देश के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी है। जो लोग आज सत्ता में हैं वे नहीं जानते कि नेहरू-गांधी क्या थे। प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों का देश के लिए सब कुछ देने वालों के प्रति अंध रुख अपनाना गलत है। राजीव गांधी को इस बात का जुनून था कि देश में आधुनिक तकनीक को कैसे ले जाया जाए। शरद पवार ने कहा कि देश के निर्माण में नेहरू और गांधी परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। देश के इतिहास से नेहरू-गांधी परिवार के योगदान को कोई मिटा नहीं पाएगा।
शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने कभी भी शिवसेना के प्रति बदले की भावना से काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार के दौरान ईडी, सीबीआई कभी भी शिवसेना नेताओं के घर नहीं आई। राजीव गांधी ने कभी भी शिवसेना के साथ गलत व्यवहार नहीं किया, लेकिन भाजपा शिवसेना को खत्म करने पर तुली हुई है। राजीव गांधी एक सभ्य एवं सुसंस्कृत व्यक्ति थे। राजीव गांधी बिना कोई नारा लगाए 400 पार कर गए। इतना बहुमत होने के बावजूद उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और पंचायत राज लाए। 1994 में जब बीजेपी-शिवसेना सत्ता में आई तो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को साफ चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी तो वे उनके खिलाफ लाठी नहीं उठाएंगे। उद्धव ने कहा कि अब हम सभी को मिलकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करना है। इंडिया आघाडी के सभी नेताओं को एकता के साथ मिल कर देश के संकट को दूर करना है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि राजीव गांधी ने मुंबई के विकास के लिए काफी काम किया है। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का संकल्प लिया और उसके अनुरूप योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महान कार्यों का फल आज देश को मिल रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम किया। आज राहुल गांधी भी सद्भावना के तहत विघटनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है और कांग्रेस इसके खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि मुंबई और कांग्रेस का एक अलग रिश्ता है। 1884 में मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई, 1942 में महात्मा गांधी ने ' अंग्रेजों भारत छोड़ो ' का नारा दिया। जिसके परिणामस्वरूप ब्रिटिश सत्ता देश से चली गई। आज के शासक सत्ता के दम पर कुछ भी कर सकते हैं लेकिन राजीव गांधी ने ऐसी राजनीति नहीं की। जब वे प्रधानमंत्री बने तो देश में दंगे हुए, उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर दंगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। असम, पंजाब और मिजोरम जल रहे थे लेकिन शांति समझौते के जरिए स्थानीय पार्टियों को सत्ता सौंप दी गई। लेकिन मौजूदा शासक पार्टी तोड़ कर सरकार बना रहे हैं। वासनिक ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपना बलिदान दिया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जरिए देश को 21वीं सदी में लेकर लाए। अगर वे कुछ दिन और जीवित रहते तो भारत दुनिया में महाशक्ति बन जाता। पटोले ने बदलापुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री बदलापुर में थे लेकिन उन्होंने इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। कौन उन पर दबाव बना रहा है, ये मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। शिंदे सिर्फ अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बदलापुर मामले पर महिला कांग्रेस वहां जाकर पीड़ित लोगों की आवाज को बुलंद करेगी।
कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि राजीव गांधी की असामयिक मृत्यु से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति लाई और महिलाओं को स्थानीय स्वशासन निकायों की सत्ता में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी दी। राजीव गांधी ने वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाया। राजीव गांधी पर भी भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाया गया था लेकिन उन्होंने उन लोगों से बदला नहीं लिया, जिन्होंने उन पर आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की जीत महत्वपूर्ण है। यह जीत राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि देश और राज्य की में महाविनाश की सत्ता आई है। कोल्हापुर, विशालगढ़, संभाजीनगर में जो हुआ उसे देखते हुए विधानसभा चुनाव से पहले सतर्क रहना चाहिए। बीजेपी सत्ता के लिए दंगे करा सकती है। हाल में नासिक में दंगा कराया गया। किसी भी हालत में महायुति की जगह महाविकास आघाडी की सरकार आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में बैठी पार्टियां एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की बात कर रही हैं।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राजीव गांधी और मुंबई का विशेष रिश्ता है, उनका जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह पहले नेता थे जिन्होंने महासचिव रहते हुए मुंबई में पदयात्रा निकाली और मुंबई को 100 करोड़ का फंड दिया। राजीव गांधी प्रधानमंत्री आवास योजना के जनक हैं। स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, महाराष्ट्र ने उस आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन देश के 18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया है। शिक्षा के दरवाजे खोले ताकि शिक्षा पर चंद लोगों का एकाधिकार न रह जाए। एससी, एसटी और पिछड़े समुदाय के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा दी ।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़, विधान परिषद समूह नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सीडब्ल्यूसी सदस्य और सांसद चंद्रकांत हंडोरे, सीडब्ल्यूसी विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन नाना गावंडे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वलाखे, अल्पसंख्यक विभाग वजाहत मिर्जा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष विलास औताडे, शिवसेना सांसद संजय राउत समेत कई विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य नसीम खान ने की और संचालन प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने किया।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers