दानवीर भामाशाह जी की जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By: Surendra
Jun 29, 2024
630

मुंबई :  कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेश भाई ठक्कर ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ चेप्टर द्वारा दानवीर भामाशाह जी की जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं कैट के साथी पदाधिकारियों के साथ दानवीर भामाशाह जी को पुण्यस्मरण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारी साथियों को दानवीर भामाशाह जी एवं राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मगेलाल मालू जी, जितेन्द्र दोशी जी, परमानन्द जैन जी, भरत जैन जी, जयराम कुकरेजा जी, अवनीत सिंह जी, विजय पटेल जी, सीए मुकेश मोटवानी जी, कन्हैया गुप्ता जी, पवन वाधवा जी, प्रीतपाल सिंह बग्गा जी, महेश खिलोसिया जी, नरेश पाटनी जी, राकेश अग्रवाल जी, विजय जैन जी, महेन्द्र बागरोडिया जी, सतीश श्रीवास्तव जी, मोहन वर्ल्यानी जी, शंकर बजाज जी, दीपक विधानी जी,  विक्रांत राठौर जी, परविन्द्रर सिंह जी,  नागेन्द्र कुमार तिवारी जी, रतनदीप सिंह जी, सुनील लालवानी जी, राकेश लालवानी जी, अमित गुप्ता जी, अमरीक सिंह जी, हनीश चौहान जी, मनीष सोनी जी, जयदीप खनूजा जी, मुकेश झा जी, दीपेश लालका जी, शैलेन्द्र शुक्ला जी, मनीष साजवानी जी, लोकेश सोढ़ा जी, मनीष साजवानी जी, प्रशांत गुप्ता जी, नरेश माखीजा जी, रूपेश पटेल जी, भरत माखीजा जी, शैलेन्द्र गोयनका जी, तरूण सरकार जी, रमेश ठक्कर जी सहित चेम्बर टीम पदाधिकारी, अन्य व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?