अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक बरामद

By: Izhar
Apr 06, 2024
176

गाजीपुर : पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जमानियां के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर विजय प्रताप सिंह मय हमराह कर्मचारीगण व  प्रभारी एन्टी नारकोटिस्क टास्क फोर्स उ0नि0 सुरेश गिरी मय हमराह कर्मचारीगण के संयुक्त टीम द्वारा कसेरूआ मोड़ नगर पुलिया के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1. मदन गुप्ता  पुत्र स्व0 रामलाल गुप्ता 2.विश्वजीत गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता निवासीगण ग्राम बडौरा थाना रामगढ  जनपद कैमूर (भभुआ ) बिहार को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक  बोरी मे 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व एक अदद बजाज पल्सर गाड़ी रजि0नं0 BR 45 N 4873 व दो अदद मोबाईल व 765 रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर में मु0अ0स0 50/24 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पता –1. मदन गुप्ता  पुत्र स्व0 रामलाल गुप्ता 2. 2.विश्वजीत गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता निवासीगण ग्राम बडौरा थाना रामगढ  जनपद कैमूर (भभुआ ) बिहार।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?