महिलाओं के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया गया

By: Izhar
Mar 13, 2024
181

गाजीपुर : नगर विकास विभाग की परियोेजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से  किया गया जिसका सजीव प्रसारण मा0 सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी , डिप्टी कलेक्टर सालिक राम की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मुख्य अतिथि मा0 सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी 2047 तक देश को विकशील देश की कतार से हटाकर विकसीत देश बनाना चाहते है विकसीत भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उ0प्र0 विकसीत होगा। इसके लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी लगे हुए है, तो हमारे भी कर्तव्य है कि अपना योगदान दे अपने समाज अपने प्रदेश के लिए। उन्होने मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया गया जो कि सरकार महिलाओ के लिए कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि योजनाओं का निर्माण कार्य जो नगर विकास में हुए है उसका लोकापर्ण मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया जिसमें जनपद के 03 कार्य शामिल है। मलीन बस्ती का विकास एवं नगर विकास द्वारा कई योजनाएं संचालित कि जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिसमे जनपद में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, समस्त सभासद, लाभार्थी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?