विकसित भारत योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं धातृ महिलाओं का कराया गया अन्नप्राशन

By: Izhar
Jan 20, 2024
192

सेवराई/गाजीपुर  : तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव में विकसित भारत योजना के तहत आज कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री विष्णु प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र सिंह यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं धातृ महिलाओं का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 19 स्टाल लगाए गए थे। सभी विभागों के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। मुख्य अतिथि जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम जनमानस अपनी नैतिक अधिकारों को समझें जिससे उन्हें उनका हक मिल सके अगर आपके साथ कोई समस्या है तो आप शासन द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1076 पर फोन करके अपनी समस्याएं बता सकते हैं। जिससे ग्रामीण स्तर पर की छोटी समस्याएं महत्व एक फोन कॉल पर ही सुलझ सकती है। अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए किसी के दरवाजे पर चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही है। प्रदेश सरकार के विभिन्न  समस्याओं के बाबत विभिन्न टोल फ्री नम्बर दिए गए हैं। उनपर शिकायत के बाद आपकी समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझा दिया जाएगा।

इस दौरान एडीओ आइएसबी ईश्वर चंद, एडीओ समाज कल्याण दिनेश गुप्ता, प्रधानाध्यापक संतोष सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, सचिव ईश्वर चंद, संगीता कुशवाहा, संजना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकी गुप्ता, कुसुम पांडेय, सपना श्रीवास्तव, गीता यादव, जवाहिर, राजकुमारी, मंशा, नीतू अग्रहरि, एएनएम निधि राय, आशा बेबी जायसवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?