प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव

By: Tanveer
Jan 18, 2024
272

गाजीपुर : शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 के तीसरे दिन जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरों/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यों की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी। जिसके क्रम आज जनपद के समंस्त ब्लाकों के चयनित मंदिरों में अधिक से अधिक  लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में आज जनपद के समस्त तहसीलों,  विकास खण्डो के  विभिन्न मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरों पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी। 



Tanveer

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?