भीषण ठंड में भी नहीं जले अलाव

By: Nooman Babar
Jan 16, 2024
361

सेवराई/गाजीपुर : बिहार सीमा पर स्थित स्थानीय गांव सहित क्षेत्र के गांवों में प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह से घना कोहरा और पछुआ हवाओं के चलने  से ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गई है कि आम जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। दोपहर के वक्त धूप निकलने से कुछ राहत तो हो रही है लेकिन सूरज ढलते ही गलन इतनी बढ़ जा रही है कि लोग ठिठुर कर रात काटने को मजबूर हो रहे हैं। हाड़ कंपाती ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। बारा में सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग स्वयं लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं।




Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?