सामाजिक कार्यकर्ता ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल

By: Izhar
Jan 08, 2024
24

सेवराई/गाजीपुर  : जमानिया विधानसभा की विभिन्न गांव में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बाबा के द्वारा ठंड से बचाव के लिए सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया।

स्थानीय तहसील क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांव के दलित बस्ती में असहायों और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता नगसर निवासी मनोज बाबा ने अपने निजी खर्च से ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मकसद राजनीतिक लाभ उठाना बिल्कुल नही है। पर इस कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए हर इंसान के पास संसाधन नही है। ऐसे में हमारा परम दायित्व है कि ऐसे लोगो की हम मदद कर सके। बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मैंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है जिससे उन्हें इस ठंड से बचाव के लिए मदद हो सके। उन्होंने अन्य लोगो से भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करने की अपील की।इस मौके पर हरिशंकर सिंह, अशोक सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, वीरेंद्र तिवारी, पिंटू तिवारी, मोनू पांडेय, विक्की पांडेय, अशोक यादव, राजू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?