आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी-डीएम ने किया शहर का भ्रमण

By: Sivprkash Pandey
Oct 13, 2023
42

गाज़ीपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस फोर्स ने सतर्कता बढ़ा दी है। नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त की। सड़क पर उतरे भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से शांति-सुरक्षा के बंदोबस्त का फीडबैक लिया। आज आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ के दृष्टिगत शहर कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?