मुख्य नहर टूटने से कई बीघा की फसल हुई जलमग्न ,सिंचाई विभाग की टीम मरम्मत कार्य मे जुटी।

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 23, 2023
245


By : विवेक सिंह 

सेवराई : स्थानीय तहसील क्षेत्र के उसिया और रक्सहा गांव के बीच मुख्य नहर टूटने से कई बीघा की फसल हुई जलमग्न किसानो मे मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम मरम्मत कार्य मे जुटी।

जानकारी अनुसार चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया से संचालित मुख्य नहर दिलदारनगर से आगे रक्सहा गांव के समीप आज अचानक टूट गया। देखते ही देखते पानी तेज रफ्तार के साथ सैकड़ो बीघा की फसल को अपनी आगोश में ले लिया। मामले की जानकारी होते ही सम्बन्धित किसानों में हड़कंप मच गया। उन्होंने संबंधित अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को फोनकर घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण किया और नहर को बंदकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। वहीं किसानों ने फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है गौरतलब हो कि संबंधित विभाग के द्वारा किसानों की जरूरत को ध्यान रखते हुए नहर में पानी छोड़ा गया है। तभी मुख्य नहर टूट गया। जिससे सैकड़ो बीघा की फसल जलमग्न हो गई।इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिकारी जयेश कस्तूरे ने बताया कि अभी मरम्मत कार्य चल रहा उसके बाद ही क्षति का आकलन किया जाएगा। अभी कुछ भी नही कह सकते।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?