जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

By: Izhar
Sep 17, 2023
49

गाजीपुर : कल सायकाल में 15.09.2023 को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय, की उपस्थिति में आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन से समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। टी०पी०आई को निर्देश दिये गये कि सम्पादित कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाँच निरन्तर करते रहेगें। बैठक में अधिशासी अभियन्ता मो० कासिम हाशमी, जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

                                                                                   

  


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?