मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई संपन्न

By: Izhar
Aug 30, 2023
50

गाजीपुर : जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक  राइफल क्लब, सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओं का निदान किया जाये। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि पोर्टल पर विभिन्न विभागो द्वारा जारी 271 एम ओ यू धनराशि रू0 2854.28 की समीक्षा किया गया जिसमें 186 ईकाइयां धनराशि रू0 1578.73 संचालन हेतु गम्भीर है। उन्होने बताया कि 186 मे से 42 इकाईयों द्वारा कंट्रक्शन कार्य पूर्ण करा लिया है तथा 27 इकाईयों का कार्य प्रगति पर है। 25 इकाईयों द्वारा अपने स्तर से भूमि की व्यवस्था की जा रही है। 

मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को समयआन्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिससे माह सितम्बर मे प्रस्तावित जी बी सी मे इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके। इसके अतिरिक्त आवास विभाग मे 07 एम ओ यू,धनराशि रू 40.50 करोड़़, यू पी एस आई डी ए विभाग में 01 एम ओ यू धनराशि रू 150 करोड़़, ट्रांसपोर्ट विभाग में 01 एम एम यू धनराशि रू 03 करोड़़, आबकारी मे 01 धनराशि 179 करोड़, उद्यान विभाग मे 05 इकाईयां धनराशि रू 35 करोड़, पर्यटन में 05 इकाइयां  धनराशि रू 13 करोड़, आई टी एण्ड इलैक्ट्रानिक्स विभाग मे 01 एम ओ यू धनराशि रू 01 करोड, अतिरिक्त उर्जा विभाग में 5 एम ओ यू धनराशि रू0 1083 करोड़ मे 03 इकाईयां धनराशि रू 648 करोड़, को आपरेटिव में 11 एम ओ यू धनराशि रू 26.70 करोड मे 08 इकाईयां धनराशि रू 18.70 करोड़़, मत्स्य विभा में 01 एम ओ यूं धनराशि रू 01 करोड़, वन विभाग में 35 एम ओ यू  धनराशि रू0 39 करोड मे से 26 इकाईयां धनराशि रू 30 करोड़़, सेकेण्डरी एजुकेशन विभाग मं 03 एम ओ यू धनराशि रू0 20.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में 03 एम ओ यू धनराशि रू0 5.50 करोड़ मे से 02 इकाईयां धनराशि रू 4.00 करोड़, चिकित्सा में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 31 करोड मे से 5 इकाईयां धनराशि रू 23.00 करोड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 02 एम ओ यू धनराशि रू 7 करोड मे से 01 इकाईयां धनराशि रू0 05 करोड़़, चिकित्सा स्वास्थ्य में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 112 करोड मे से 04 इकाईयां धनराशि रू 9.50 करोड़़, दुग्ध विकास में 11 एम ओ यू धनराशि रू0 273 करोड मे से 03 इकाईयां धनराशि रू 30 करोड़़, पशु पालन विभाग में 51 एम ओ यू धनराशि रू 139.50 करोड़ में से 30 इकाईयां धनराशि रू 30.25 करोड़, हैण्डलूम टैक्सटाइल्स मे 01 एम ओ यू  धनराशि रू0 01 करोड़ धनराशि  संचालन हेतु गंभीर है । मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं  को समयआन्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने  अग्रणी जिला प्रबन्धक को  निवेशको की ऋण की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित  किया जाये ताकि समयआन्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटी कमियों के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशको के अनापत्तियों से सम्बन्धित समस्यों पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयआन्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने  निवेश मित्र पोर्टल पर  लंबित प्रकरणों , प्राप्त शिकायतो, अनुमतियां, अनापत्तियों, पंजीयन लाइसेंस आदि समयआन्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकरी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा, व्यापारियोंं की समस्याओं पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा,  की गयी। मुख्य विकास अधिकरी ने कहा कि  सरकार की तरफ से चलाई जा रही  योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यमियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?