अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

By: Izhar
Aug 22, 2023
164

गाजीपुर : जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक द्रव्यों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने एक अभियुक्त को तस्करी करते अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध गांजा के साथ बिहार निकलने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सायर घाट के पास घेरेबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शैलेश राम पुत्र विजय राम निवासी ग्राम मनियां थाना गहमर बताया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि थाना गहमर में आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?