पूर्व संयोजक संकठा प्रसाद मिश्र लगातार महा जनसंपर्क अभियान जारी

By: Sivprkash Pandey
Jul 07, 2023
176

जंगीपुर / गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जंगीपुर विधानसभा के पुर्व संयोजक संकठा प्रसाद मिश्र लगातार महा जनसंपर्क अभियान में लगकर बिरनो मंडल के शेखपुर तथा सदर पुर्वी मंडल के अंधऊ ग्राम मे घर घर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 9वर्षो में हुए कार्यो का लेखा जोखा रखते हुए उनको समर्थन की मांग किया। तथा उनके समर्थन के लिए 9090902024 पर मिस्ड काल कराया। 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्षो के कार्यों को जन जन तक को पहुंचाने के लिए 30 मई से लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसे बढ़ाकर 15 जूलाई तक चलाया जाएगा।संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि हम भाजपा के लोग राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सरकार के माध्यम से सेवा का काम करते हैं ।ऐसी सेवा जिससे समाज का कमजोर से कमजोर व्यक्ति के जीवन को समृद्धि और सम्मान मिले।इस अवसर पर मंडल महामंत्री  सुदर्शन कुशवाहा, सेक्टर संयोजक चंद्रिका राजभर, अतुल श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, भरत सिंह एवं बूथ अध्यक्ष सहित आदि लोग थे।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?