मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिन जनपद में धूमधाम मनाया गया

By: Tanveer
Jun 05, 2023
225

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। आज पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह जी व उनके पति श्री पंकज सिंह चंचल जी अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर सुबह में हवन-पूजन कर पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करी और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाँट कर जश्न मनाया। इसके बाद बुढ़ानपुर में स्थित आदिशक्ति स्वरूपा बुढ़िया माँ का दर्शन पूजन किया और यहाँ भी मुख्यमंत्री जी के लिए मंगलकामना किया। महामंडलेश्वर भवानी नंदन जी महाराज का पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सदर हॉस्पिटल में पहुँचकर कई मरीजों को फल और मीठाईयां बाँटी। टीबी मरीजों को अलग से पौस्टिक आहार व कीट दिया गया। रक्तदान कर रहे युवाओं का मनोबल भी बढ़ाया। इसके बाद वृद्धाश्रम में करीब 45 वृद्धजनों को फल मीठा और वस्त्र दिया गया। वहां मौजूद वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद देकर उनके लिए सुंदर गीत भी गाया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महासचिव प्रवीण सिंह, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Tanveer

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?