मंडल अंडर 16 की क्रिकेट टीम घोषित

By: Surendra
Jun 03, 2023
144

By : शिव प्रकाश पांडेय 

गाजीपुर : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि दिनांक 29 मई से 01 जून के बीच खेले गए अंतर जनपदीय ट्रायल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर 16 श्रेणी में गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक सूची उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत चयनकर्ता द्वारा जारी कर दी गयी है | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूची के अनुसार निम्न खिलाडियों का चयन किया गया है| गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम के चयनित खिलाड़ी – नवीन कुमार (मऊ), करण कुमार वर्मा (मऊ), जीशान अहमद (मऊ), अभिषेक यादव (बलिया), आरिफ रजा (बलिया), दीपक सिंह (आजमगढ़), आनंद विजय सिंह (गाजीपुर), अनिल यादव  (आजमगढ़), मिथलेश यादव (गाजीपुर), अतुल यादव (गाजीपुर), शिवांश सोमवंशी (मऊ), प्रखर सिंह (मऊ), अबू कैफ (आजमगढ़), युवराज सिंह (बलिया), आदित्य मौर्या (गाजीपुर), दिव्यांश गुप्ता (मऊ) एवं वेंकटेश दुबे (गाजीपुर) | इसके अतिरिक्त 8 खिलाड़ियों को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है | अतिरिक्त खिलाड़ियों को तभी अवसर प्रदान किया जायेगा जब चयनित 17 खिलाडियों में से कोई खिलाड़ी ओवरऐज अथवा मेडिकली परीक्षण अथवा अन्य किसी कारणों से अनुपस्थित रहेगा| अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में राहुल चौहान (मऊ), प्रवीण चौरसिया (मऊ), चित्रांश राय (बलिया), प्रतीक कुमार राय (बलिया), सौरभ कुमार (आजमगढ़), आयुष्मान सिंह (बलिया), शुभम यादव  (आजमगढ़) एवं अजीत कुमार (मऊ) का चयन किया गया है| संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई दी | उन्होंने बताया कि मंडल टीम का गठन मुख्य चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया द्वारा खिलाडियों के द्वारा किये गए प्रदर्शन के आंकलन के आधार पर किया गया है | उन्होंने बताया कि आने वाले समय में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अनुमति प्राप्त कर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुरूप यो-यो- परीक्षण भी कराने की व्यवस्था यहाँ की जाएगी ,उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत ट्रेनर भी ऑब्ज़र्वर टीम के साथ यहाँ लाए जायेंगे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?