जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By: Izhar
May 10, 2023
126


गाजीपुर ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मा० मुख्यमंत्री उ०प्र०के कर कमलों द्वारा लखनऊ से दिनांक 05.05.2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया जिसका स्वागत  दिनांक 09.05.2023 को गाजीपुर-चंदौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। इसी क्रम में  जनपद गाजीपुर में  आज दिनांक 10.05.2023 को प्रातः 07 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ीगण,  नेहरू युवा केन्द्र, एन सी सी , एन एस एस, व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्रो ने मशाल  रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग किया। मशाल  रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर  शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची  जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो सराहनीय रहा।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलो को बढावा देने के लिए  यह मुहिम चलाई गयी है। 25 मई 2023 से आरम्भ  होने वाले इस आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीमो के द्वारा 21 खेल स्पर्धा मे  4705 खिलाड़ी भाग लेगे। आज इस जिले में यह रैली निकाली गयी है जिसमे खेल के प्रति लोगो का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह मे विभिन्न मार्गो से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव  ने युवाओ का उत्साह वर्धन एवं कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक ने0यु0केन्द्र ने किया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने  धन्यवाद ज्ञापित किया।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?