खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन,मशाल रैली प्रचार वाहन को किया रवाना

By: Izhar
May 09, 2023
50

गाजीपुर : ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मा० मुख्यमंत्री उ०प्र०के कर कमलों द्वारा लखनऊ से दिनांक 05.05.2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 09.05.2023 को सायं काल 05 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद गाजीपुर के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीष दूबे ;हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर  स्वागत किया । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा  मेदनीपुर पहुचने पर वहां ं खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया । मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद गाजीपुर में होगा। दिनांक 10.05.2023 को प्रातः 07 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल  रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर  शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 03 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम  के लिए प्रस्थान करेगी।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?