देश में बढ़ रहे अराजक माहौल और अघोषित आपातकाल के खिलाफ यह हमारा मशाल मोर्चा है - भाई जगताप

By: Naval kishor
Apr 08, 2023
225

मुंबई:देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक घोटालों, सामाजिक अशांति, महिला असुरक्षा, देश को तानाशाही तरीके से चलाने की कोशिश कर रही केंद्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार और महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मंगलवार,11अप्रैल, 2023 को शाम 7 बजे महा मशाल मोर्चा निकाला जाएगा ।

यह मशाल मोर्चा माहिम कॉजवे, कैडल रोड, हिंदुजा अस्पताल, शिवाजी पार्क से होते हुए चैत्यभूमि, दादर पश्चिम मुंबई तक निकाला जाएगा..... 

आज देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। पूरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश में सामाजिक अशांति, दिन-ब-दिन सामने आ रहे वित्तीय घोटाले, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है। इस तरह का अराजक माहौल और अघोषित आपातकाल पैदा करने वाली देश को तानाशाही तरीके से चलाने की कोशिश कर रही केंद्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार और राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मंगलवार, 11 अप्रैल, 2023 को शाम 7 बजे एक भव्य मशाल मोर्चा निकाला जाएगा। इस मशाल मोर्चा में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, जनता दल, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, शेकप, आरपीआई (कवाडे ग्रुप), भाकपा, भारतीय कामगार सेना, जनता दल सेक्युलर और कुछ सामाजिक संगठन हिस्सा ले रहे है। 11 अप्रैल को क्रांतिसूर्य महात्मा जोतिबा फुले की जयंती है। जाति-धर्म की राजनीति का विरोध कर सामाजिक परिवर्तन लाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम आदमी के समान अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्हीं महात्मा फुले को गुरु मानते हुए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने सामाजिक समानता की नींव रखी और इस देश को संविधान दिया। महात्मा फुले ने उस समय क्रांति की जो मशाल जलाई थी, उसी मशाल को हाथ में लेकर हमें इस मशाल मोर्चें में चलना है। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी जी. जी. पारेख और महात्मा गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार गांधी की प्रमुख उपस्थिति में यह मशाल मोर्चा निकाला जाएगा।  यह मशाल मोर्चा माहिम कॉजवे, कैडल रोड, हिंदुजा अस्पताल, शिवाजी पार्क से होते हुए चैत्यभूमि, दादर पश्चिम  मुंबई तक अहिंसात्मक तरीके से निकाला जाएगा, ऐसी जानकारी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाई जगताप के साथ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष कॉमरेड प्रकाश रेड्डी, समाजवादी पार्टी के नेता मिराज आजमी, मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता युवराज मोहिते, सह-कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे उपस्थित थे। 


Naval kishor

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?