जौनपुर:गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण कर भव्य रूप से मनाया गया सम्राट अशोक महान का 2327वीं जयंती समारोह

By: Mohd Haroon
Mar 29, 2023
98


जौनपुर : सम्राट अशोक भवन पर जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती मनाई गई।

सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड प्रवक्ता इंटर कालेज एवम पूर्व जिलापंचायत सदस्य विजयदत्त मौर्य जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र कुमार मौर्य विधायक प्रतापगढ़  का आगमन हुआ था।विशिष्ट अतिथियों  में मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन मौर्य,मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष राम अचल मौर्य,प्रयाग राज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य,IFS विष्णुकांत कुशवाहा उपस्थित थे।राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियदर्शी अशोक मिशन एवम मौर्य बंधुत्व क्लब संजय कुमार मौर्य जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में आए हुए लोगो को संबोधित करते हुए सम्राट अशोक कालीन शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया।उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने  शासन काल में लोगो में वैज्ञानिक सोच जागृत किया।सम्राट अशोक काल में नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे और पूरे विश्व से लोग भारत में शिक्षा ग्रहण करने आते थे और भारत को विश्व गुरु कहा जाता था।कार्यक्रम में राकेश कुमार मौर्य बदलापुरी एवम उनके साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,मंच संचालन शाक्य मौर्य सोसायटी के प्रवक्ता कमलाकांत मौर्य द्वारा एवम अतिथि सत्कार पूर्व जिलापंचायत सदस्य एवम कोषाध्यक्ष मौर्य शाक्य सभा राम सकल मौर्य और गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण मौर्य शाक्य सभा के  अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य जी द्वारा किया गया।जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के आयोजक टीम में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मौर्य ,महामंत्री कैलाश नाथ मौर्य,संगठन मंत्री दिनेश चंद्र मौर्य,मीडिया प्रभारी पंकज कुमार मौर्य,नगर अध्यक्ष रमेश चंद मौर्य,उपाध्यक्ष हीरा लाल मौर्य,कार्यालय प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी  युवा जिलाध्यक्ष शाक्य मौर्य सोसायटी प्रदीप कुमार मौर्य आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा।मौर्य शाक्य सोसायटी की सहयोगी संस्था प्रियदर्शी अशोक मिशन एवम बदलापुर से अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश मौर्य,सम्राट सेना के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौर्य,लाल बहादुर मौर्य,रमेश मौर्य,अनिल कुमार मौर्य का कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान रहा।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?