वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन चौकियां धाम में भक्तों ने टेका मत्था

By: Mohd Haroon
Mar 22, 2023
90

जौनपुर : मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को हजारों भक्तों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेका।इसके पहले प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का आरती—पूजन किया गया। देखा गय कि वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन—पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी—बारी से दर्शन पूजन करते नजर आये।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?