शमशान घाट पर की गई गोबर से कंडे बनाने का कार्य

By: Tanveer
Mar 16, 2023
129

गाजीपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गो आश्रय स्थल परजीपाह से निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति जनपद में प्रथम बार शमशान घाट पर की गयीं। गोबर से कंडे बनाने का कार्य जनपद मे पहली बार बंदना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रारम्भ किया गया। गोबर के कंडे का प्रयोग शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा। इस कार्य से जहाँ समूह की महिलाओं के आय में वृद्धि हो रही है वहीं लकड़ी की बचत भी होगी। इस संबंध में उपायुक्त स्वतह रोजगार  गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि लकड़ीं से कंडे बनाने की एक एक मशीन हर विकास खण्ड मे स्थित गो आश्रय स्थल में समूह के माध्यम से लगाई जाएगी। सभी कंडे की आपूर्ति शमशान घाट पर की जाएगी। इस कार्य से समूहों को काफी लाभ मिलेगा। पूर्व में दो समूहों, गो आश्रय संचालक एवं शमशान घाट के ठेकेदार के मध्य अनुबंध किया गया है।



Tanveer

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?