बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर नुक्कड नाटक का अयोजन

By: Tanveer
Mar 10, 2023
90

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह दिवस 04.03.2023 से 11.03.2023  के अवसर पर  रायफल क्लब गाजीपुर में शिविर एवं मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जिसमें महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना है। 

शिविर की अध्यक्षता, श्रीमान आर्यका अखौरी जिलाधिकारी जनपद गाजीपुर  द्वारा किया गया। उक्त शिविर में विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता श्रीमती खुर्शीदा बानों, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय सोनी, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती नेहा राय, जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी, गाजीपुर एवं सी0डब्लू0सी0 गाजीपुर की अध्यक्षता श्रीमती सीमा पाठक व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं, सामाज सेवी, महिलाओं एवं आंगन बाड़ीं कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया तथा सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर नुक्कड नाटक का अयोजन किया गया। हर साल 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। हम ये मान सकते है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेन्टर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के लिखाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। हर साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस की थीम है ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’  यानि, ‘एक स्थायींं कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी’ इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है। प्रशासन द्वारा चलायें जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्तिं के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रति भागिओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय संविधान में महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु कियें गयें प्रावधान से अवगत कराया एवं महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के विषय में महिलाओं को जागरूक किया। 



Tanveer

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?