दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट , यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुचा

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 28, 2018
581

नई दिल्ली :हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी यमुना नदी 204.92 मीटर पर बह रही है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204. 10 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में इजाफा हो रहा है। 
बयान में कहा गया है कि सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों / सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और आज सेवा में वाहन तथा तीन नौकाओं को लगाया गया
अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली को पीने का पानी मुहैया कराने वाले हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को शहर में पहुंचने में आमतौर पर 72 घंटों का समय लगता है


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?