किसानो की समस्या पर तत्काल निस्तारण करने का सम्बन्धित अधिकारी को दिया निर्देश

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 18, 2023
139

गाजीपुर : जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरान्त जिलाधिकारी ने एक-एक किसानों की समस्याओं को सुना, उसके उपरान्त जिलाधिकारी ने किसानो की कोई भी समस्या पर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। किसानो ने सिचाई हेतु पानी की समस्या बताई जिसपर जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग अधिशासी अभियन्ता  से पूछने के दौरान देवकली पम्प कैनाल प्रथम व द्वितीय को बैठक में अनुपस्थित बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने इन दोनो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?