अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

By: Izhar
Dec 01, 2022
133

सेवराई : (गाजीपुर) पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अवैध शराब ,गांजा आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजे एव लोहे की चापड़ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कोतवाल पवन उपाध्याय उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह  मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे अभी वे गहमर रेलवे स्टेसन के समीप सायर तिराहे पर खड़े होकर संदिग्ध की जांच कर रहे थे  की स्टेसन की तरफ से एक व्यक्ति झोला लेकर आता है दिखाई दिया। पुलिस की जांच पड़ताल को देख वह तेज कदमो से मुड़कर भागने लगा। पुलिस को उसका क्रियाकलाप देख शक हुआ। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और जब उसकी  तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और एक अदद लोहे का चापड़ बरामद हुआ। तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अरुण तिवारी पुत्र  जनार्दन तिवारी निवासी ग्राम मिश्रवलिया थाना गहमर गाजीपुर बताया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है थाना गहमर में आरोपी के खिलाफ  धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में कोतवाल पवन उपाध्याय,उप निरीक्षक ए पी सिंह, कांस्टेबल संजय प्रजापति, अशफाक अहमद, मनीष रौनियार शामिल रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?