सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सातों तहसीलो में 531 प्रार्थना पत्रों में 48 प्रार्थना पत्रो का किया निस्तारण

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 01, 2022
212

गाजीपुर 01 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)- जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 172 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 10 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 531 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 48 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। 

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 65 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 105 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 07 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 13 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार  एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?