अज्ञात बदमाशों ने की महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 26, 2022
183


गाजीपुर : कोतवाली सदर  के कुर्था गांव में अज्ञात बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार  कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरण प्रजापति सोमवार की सुबह अपने पुत्र शुभम 14 व शनि 6 वर्ष को तैयार कर विद्यालय भेज दिया। किसी समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर किरण की हत्या कर दिया। मृतका किरण का पति बीएसएफ में है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर एसपी रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए घटना के विभिन्न पहलुओं से जांच में लगी हुई हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?