दो महीलाओं सहित पांच हत्यारोपीयों को पुलिस ने 24 घंण्टे के अंदर गिरफ्तार किया

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 24, 2022
174

गाजीपुर : शिवपुर (सोईया) गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर  हुयी हत्या के मामले में थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर दो महीलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे, अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी भुड़कूड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में मु0अ0सं0 180/2022 धारा 147,148,149,307,302,34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगणों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।   

गिरफ्तार अभियुक्तों में जनार्दन यादव, जयराम यादव व सुबाष यादव पुत्रगण स्व. सूर्यबल्ली यादव, पूनम यादव पुत्री सुबाष यादव व नीलम यादव पुत्री सीताराम यादव निवासीगण शिवपुर सोइया थाना दुल्लहपुर हैं। शिवपुर सोइया मोड पेट्रोल पम्प के पास से सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त जनार्दन यादव के पास से आलाकत्ल एक अदद लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र तथा आरक्षीगण सर्वेश प्रजापति, रोहित सिंह, कमलकांत साहू तथा महिला आरक्षी पूर्णिमा सिंह शामिल रहीं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?