उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आगमन आज,पार्टी कार्यालय पर भाजपाई करेंगे स्वागत_

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 23, 2022
171

By : नवनीत मिश्र

संतकबीरनगर : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज जिले के दौरे हैं। उप मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारी गण आनन-फानन में तैयारी में लग गए हैं। 

प्राप्त विवरण के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री पाठक विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत जिले भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं की समीक्षा करने पश्चात जिले आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करने के बाद बस्ती जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। एक अन्य समाचार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने शनिवार के दोपहर बाद 1:00 बजे जिला कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारीयों, कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री और सभी मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सभी वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?