जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत पैकेट वितरण किया

By: Izhar
Aug 29, 2022
203


गाजीपुर : जनपद मे गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने आज तहसील सैदपुर अन्तर्गत ग्राम गौरहट, ग्राम पंचायत तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  कारण ग्राम पंचायत तेतारपुर में नॉव के माध्यम प्रभावित घरो के लोगो को राहत सामग्री वितरित किया एवं  वहां उपस्थित लोगो से बाढ की स्थिति का हाल जाना। उन्होने कहा कि इस विभिषिका मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत पैकेट वितरण किया, जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो चना, 1 लीटर तेल, हल्दी एक पैकेट, सब्जी मसाला,धनिया 1 पैकेट, 1 पैकेट नमक, 1 पैकेट मोम्मबती, 10 पैकेट विस्कुट एवं 01 पैकेट माचीस के साथ बाढ़ राहत पैकेट दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रभावित लोगो को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था तथा पशुओ को सुरक्षित स्थानो पर रखते हुए उन्हे चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। 


जिलाधिकारी ने  नाव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित स्थानो का भ्रमण करते हुए फसलो का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ से रूबरू हुए साथ ही  बाढ प्रभावित गॉव के प्रधान, सचिव लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहेगें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुये तत्काल किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एंव जिला प्रशासन को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की पूरी तैयारियां रखते हुये स्वयं भी इस पर निगरानी रखे ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?