देश बचाओ देश बनाओ ,अभियान के तहत समाजवादी पदयात्रा

By: Izhar
Aug 11, 2022
353


सेवराई : (गाजीपुर) देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत समाजवादी पदयात्रा गुरुवार दोपहर पूर्व पर्यटन मंत्री के पैतृक गांव सेवराई पहुंची जहां मौजूद जमानिया विधानसभा के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सभी पद यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया एवं उनके साथ पदयात्रा में शामिल होकर पदयात्रा को आगे बढ़ाया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवाहन पर 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में या पदयात्रा की शुरुआत की गई जो विभिन्न विधानसभाओं से होते हुए जनपद मुख्यालय से जमानिया के सेवराई तहसील मुख्यालय पर पहुंची जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल सभी पद यात्रियों को माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। पदयात्रा जमानिया विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों से होते हुए दिलदारनगर पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के बाद जमानिया विधानसभा में पदयात्रा करते हुए आगे की गंतव्य के लिए रवाना होगी।

लोगों को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 9 अगस्त हिंदुस्तान की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण तारीख है। 9 अगस्त के दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा  भाजपा भगाओ नारे के साथ पदयात्रा शुरू की गई जिसका असर हुआ कि उसे ही दूसरे दिन बिहार में सत्ता का तख्तापलट हो गया।किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, व्यापारी विरोधी, जवान विरोधी इस सरकार को देश से भगा देना है।

अग्निवीर भर्ती योजना पर किया कटाक्ष

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मुल्क की सरहद की हिफाजत टाटा बिरला का बेटा नहीं बल्कि गरीब का बेटा करता है। सबसे कम उम्र सरकार की होती है उसका भी उम्र 5 साल है ऐसे में अग्निवीर योजना का उम्र 4 साल रखने का क्या औचित्य है। इन्हीं सब बुनियादी सवालों के लिए समाजवादी पार्टी पदयात्रा कर रही है। मोदी जी को कोई अगर हटा सकता है तो सिर्फ समाजवादी ही हटा सकते हैं।

मीडिया द्वारा ओमप्रकाश राजभर के द्वारा 16 अगस्त से निकाले जा रहे हैं समाधान यात्रा के बारे में पूछने पर जमानिया के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि वो खुद ही अपने आप में अपना समाधान खोजें। जब आप फ्री में अनाज बांट सकते हैं राष्ट्रिय ध्वज भी तो बांट सकते हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, अनिल यादव, दया यादव, सुभाष यादव, विजय यादव, कामरान खान, अशोक सिंह,जावेद खान,विकास सिंह, अशोक सिंह, मोहित गुप्ता, विशाल सिंह, राहुल राज, कलीम खान, सरफराज खान, गुड्डू यादव, जमशेद, बिपुल सिंह,मदन मोहन शर्मा, अजय यादव, नौशाद, जीतू,प्रदीप राजभर, मिट्ठू , अजीत,रिजवान खान आदि मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?