पूर्व विधायक सुनीता सिंह के प्रयास से लगे स्व.रामयश सिंह तहसीलदार की प्रतिमा

By: Izhar
Aug 10, 2022
244

गहमर : (गाजीपुर) स्थानीय गांव के इंटर कालेज में कालेज के संस्थापक स्व.रामयश सिंह तहसीलदार की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक सुनीता सिंह एवं व्यवस्थापक अजय सिंह गहमरी द्वारा बुधवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय गांव के इंटर कालेज में कालेज के संस्थापक स्व.रामयश सिंह तहसीलदार की प्रतिमा लगाने की मांग चल रही थी। विद्यालय के प्रबंध समिति एवं पूर्व विधायक सुनीता सिंह के प्रयास से लगे इस प्रतिमा का अनावरण पंडित राजकुमार तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह एवं कालेज के व्यवस्थापक अजय सिंह गहमरी ने किया। उपस्थित ,बच्चों एवं क्षेत्र के सम्मानितजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि   इस कॉलेज के निर्माण में स्व.रामयश सिंह की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उनके अथक प्रयास से आज यह विद्यालय इस रूप में है।आज के दिन उनकी प्रतिमा को इस विद्यालय परिसर में स्थापित कर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं।अपने उद्बोधन में व्यवस्थापक अजय सिंह गहमरी ने कहा कि तहसीलदार साहब इस विद्यालय के नींव की ईंट हैं।उन्होंने निःस्वार्थ भाव से तन, मन,धन से जितना सहयोग इस विद्यालय को दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्व.रामयश सिंह गहमर के लिए मदन मोहन मालवीय है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय यादव,परीक्षित सिंह, दामोदर सिंह मास्टर, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, सूबेदार मेजर मारकंडेय सिंह, शिवानंद सिंह, योगेंद्र सिंह मास्टर, हृदय नारायण सिंह, वीर देव उपाध्याय, अवधेश सिंह, दीपक सिंह पिंटू, आनंद गहमरी, राजेश सिंह पिंटू, ध्रुव सिंह, अमित सिंह, अंशु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?