पूर्व राज्य मंत्री, विधायक बच्चू कडू का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 07, 2022
358

 By : सुरेन्द्र सरोज

कल्याण : ओमप्रकाश  बाबाराव कडू उर्फ ​​बच्चू कडू महाराष्ट्र के एक राजनेता हैं और प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं।  बच्चू कडू अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार निर्दलीय विधायक हैं।  उन्होंने युवाओं को संगठित कर किसानों, विकलांगों और स्थानीय लोगों के कई मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाया है.  ऐसे गणमान्य व्यक्तियों के विचारों के अनुरूप 5 जुलाई को प्रहार जनशक्ति पक्ष वार्ड नं. 29.  आधार आदिवासी सेवा आश्रम, खिडकली, कल्याण-डोंबिवली में अनाथ छात्रों के साथ बच्चू कडू का जन्मदिन मनाया गया । प्रहार जनशक्ति पक्ष वार्ड क्रमांक 29 ने मां ना बचू भाऊ कडू के जन्मोत्सव पर आश्रम के बच्चों को सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर भोजन व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया.  वार्ड नंबर 29 के अध्यक्ष आदित्य गौतम चिकटे, दिवा वार्ड समिति के अध्यक्ष विश्वास फुराडे, अजय वस्कर, रोहन म्हात्रे और प्रहार संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?