योग देश और विश्व में शांति ला सकता है- जनार्दन जयसवाल

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 21, 2022
258


By : तनवीर खान

गाजीपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जय भारत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एलआईसी ऑफिस  महुआबाग में डायरेक्टर जनार्दन जयसवाल की उपस्थिति में सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के सभी लोग योग में सम्मिलित होकर प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक योग का कार्यक्रम चलता रहा जनार्दन जयसवाल ने बताया कि आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।'उन्होंने कहा- 'मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?