19 जून से 24 जून सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद..सहायक अभियंता विकाश शर्मा

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 19, 2022
243

सेवराई : (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के बारा विद्युत फीडर से विभिन्न गावो में जाने वाली विद्युत आपूर्ति आगामी 19 जून से 24 जून सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी।

बता दे कि 220 के वी रसड़ा भदौरा डी सी लाइन के लोकेसन संख्या 15/0 से 15/ 1  के बीच तार खींचने ( स्ट्रींगिंग) का कार्य दिनांक 19 जून से 24 जून तक सुबह 9 बजे से 3 बजे तक प्रस्तावित है। इस वजह से  33/11 के वी ए विद्युत उपकेंद्र बारा से पोषित सभी ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति आगामी 19 जून से 24 जून तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त बात की जानकारी सहायक अभियंता (अनु) विकाश शर्मा ने दी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?