सम्पूर्ण समाधान दिवस में सातों तहसीलों में कुल 987 प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 50 प्रार्थना पत्रो का किया गया निस्तारण

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 18, 2022
150

गाजीपुर : जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मु0 बाद में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह/ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 243 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 987 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 50 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 74 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 155 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 175 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 155 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील मु0 बाद के मौजा कमसड़ी के लेखपाल एवं कानून-गो के द्वारा वरासत सम्बन्धित मामले को निर्धारित समय में न करने पर प्रतिकुल प्रविष्टी करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?