उपराष्ट्रपति से मिला भारत-तिब्बत समन्वय संघ का प्रतिनिधि मंडल

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 14, 2022
499


By : नवनीत मिश्र

नई दिल्ली/संत कबीर नगर : भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने गुरुवार को भेंट कर तिब्बत और कैलाश-मानसरोवर को लेकर चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराते हुए बहुत सी चर्चाएं की। बीटीएसएस के प्रतिनिधि मण्डल में केंद्रीय सरंक्षक प्रो. सोलंकी के अतिरिक्त केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामन्त्रीद्वय विजय मान व डॉ.अरविंद केशरी, राष्ट्रीय सह मंत्री अवधेश सिंह, क्षेत्र संयोजक, पूर्वी उत्तर प्रदेश राम कुमार सिंह व ई०सुधांशु सिंह सम्मिलित रहे।ज्ञात हो कि बीटीएसएस के इस ईश्वरीय कार्य की विषयवस्तु को समझ कर राष्ट्र के बड़े व्यक्तित्व अपना सहयोग समर्थन दे रहे हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?