उप मुख्यमंत्री मौर्य से मिले सांसद प्रवीण व विधायक अंकुर

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 11, 2022
231

By : नवनीत मिश्र

संतकबीरनगर : भारतीय जनता पार्टी से संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ई० प्रवीण कुमार निषाद और खलीलाबाद विधनसभा क्षेत्र के विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।  इसके पूर्व नेता द्वय में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्या को बुके प्रदान कर पुन: कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मौर्या ने भाजपा सांसद व विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की हर महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। संत कबीर नगर की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाएगा और विकास कार्यो में कोई कोताही नही बरती जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?