पत्नी हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 10, 2022
191

गाजीपुर : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2022 को बरेसर थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 30 /2022  धारा 302 भादवि ( जिसमें  पति द्वारा फावड़े से मारकर पत्नी की हत्या कर देना) में नामित अभियुक्त सत्येन्द्र राम पुत्र स्व0 महेश राम निवासी ग्राम सागापाली दयाल सिंह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को शनिवार को ढोटारी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया हैं। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को हम लोग जिला परिषद चुनाव में बाराचवर ब्लॉक मुख्यालय में तैनात थे तभी मुखबिर से सूचना मिली की पत्नी हत्यारोपी अभियुक्त ढोटारी चट्टी से बस पकड़ कर भागने की फिरकात में हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना समय गवाएं पुलिस टीम के साथ ढोटारी चट्टी से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?