नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म मामलेे में आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 09, 2022
205

By : विवेक सिंह

सेवराई : (गाजीपुर ) गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा 8 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है। गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 8 वर्षीय पुत्री शौच करने के लिए खेत में गई हुई थी। इसी बीच घात लगाये बगल का ही एक युवक लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवास लड़की घर आकर परिवारीजनों को अपनी आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?