श्रद्धालुओं ने किया महागौरी स्वरूप विख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या दर्शन पूजन किया

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 09, 2022
199


गहमर : (गाजीपुर) वासन्तिक नवरात्र के शनिवार अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मां महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन पूर्वांचल के विख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में किया। मंदिर में दर्शन पूजन हेतु सुबह की मंगला आरती से ही भक्तों का भीड़ आना शुरू हो गया। मां कामाख्या के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया।भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी। मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया।  मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने पुजारियों द्वारा हवन भी करवाया।मंदिर परिसर में लगे झूले और चरखी बच्चों ने जाम कर मज़ा लिया। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दिखा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?